Yeh Rishta Kya Kehlata Hai - Abhimanyu Nikla Birla Parivaar Ka Sautela Beta
ये रिश्ता क्या कहलाता है - अभिमन्यु निकला बिरला परिवार का सौतेला बेटा
ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में कहानी एक चौंकाने वाला खुलासा करेगी।
गोयनका और बिरला परिवार एक साथ पिकनिक ट्रिप पर खूब मस्ती कर रहे होते हैं, वहीं नील और अभिमन्यु के बीच बातचीत होती है।
वहीँ गलती से आरोही से नील का फोन टूट जाता है, इस पर अभिमन्यु नील को नया फोन ले कर देने की बात करता है।
यही वो पल होता है जब नील अभिमन्यु को धन्यवाद कहता है और वह भावुक हो जाता है। नील अभिमन्यु से कहता है की वो उसके लिए कितना कुछ करेगा, क्योंकि सौतेले भाई के लिए कोई भी इतना नहीं करता।
अभिमन्यु और नील दोनों ही एक दूसरे को बहुत प्यार करते हैं।
अब शो में सबसे बड़ा ट्विस्ट यह है कि नील नहीं - बल्कि असल में अभिमन्यु हर्षवर्धन और मंजरी का सौतेला बेटा है।
अंततः यह सत्य अभिमन्यु को मानसिक और भावनात्मक रूप से तोड़ने वाला है और आगे हम देखेंगे की अक्षरा उसका मरहम लगाने वाली कैसे बनेगी।
देखते है की अभिमन्यु कितनी जल्दी अक्षरा से अपने प्यार का इजहार करेगा, क्योंकि उसे उसके लिए अपनी भावनाओं का एहसास हो चूका है।
ऐसे ही रोमांचक अपडटेस के लिए बने रहें केवल rocknroll.in पर, तुरंत अपडेट पाने के लिए आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते है।
यह भी पढ़े:
Post a Comment