Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein 3 November 2021 Written Update - Virat Ne Ki Pakhi Ki Bolti Band
गुम है किसी के प्यार में 3 नवंबर 2021 रिटन अपडेट - विराट ने की पाखी की बोलती बंद
आज के एपिसोड की शुरुवात में, विराट सई को अपनी पसंद के रंग की बुड्ढी के बाल (कैंडी फ्लोस) चुनने को कहता है। सई जो परेशान हो कर विराट को अब तक ढूंढ रही थी की कहीं वो कोई मुसीबत में तो नहीं है, उसे अपने सामने बाज़ार में खड़ा देखकर उस पर चीख पड़ती है।
सई कहती है की तुम यहाँ हो और मुझे ऐसा कॉल कर के बिलकुल डरा दिया। विराट माहौल को शांत करते हुए सई को अपने पसंद के रंग की कैंडी फ्लॉस चुनने को कहता है, क्यूंकि वह इतने सारे अलग अलग रंग देख कर कंफ्यूज हो गया है।
सई यह सुन कर बहुत खुश हो जाती है और विराट से सारे गुलाबी (पिंक) रंग के कैंडी फ्लॉस लेने को कहती है। कैंडी फ्लॉस मिलते ही सई एक छोटे से बच्चे की तरह उसे खाने लगती है। विराट को यह देख कर बहुत ख़ुशी होती है और वह उसे चिढ़ाते हुए कहता है की देखो तुम्हारी नाक गुलाबी हो गयी है।
लेकिन सई कैंडी फ्लॉस खा कर इतनी खुश है की उसे विराट के मज़ाक का बिलकुल बुरा नहीं लगता और वह विराट को बताती है की कैसे उसके पिता उसे बचपन में बहुत सारे गुलाबी रंग के कैंडी फ्लॉस खरीद कर दिया करते थे और दोनों ही भावुक हो जाते है।
सई को अपने बचपन की प्यारी यादें याद दिलाने के लिए सई बहुत ज़्यादा खुश है और वह विराट को क्यूट कहती है, यह सुन कर विराट भी बहुत खुश होता है।
इस सीन के बाद यह तो पता चल गया की दोनों अब भी एक दूसरे से बहुत प्यार करते है, लेकिन एक दूसरे को कहने से डर रहे है।
फिर दोनों घर पोहोचते है और विराट सई से अश्विनी और निनाद की शादी की सालगिराह के आईडिया के बारे में पूछता है। क्योंकी दोनों ही बड़े उलझन में है, की अश्विनी और निनाद को उनका आईडिया पसंद आएगा या नहीं। सई कहती है की निनाद को यह जताना होगा की उनका व्यव्हार अश्विनी के प्रति ठीक नहीं है।
वहीँ दूसरी ओर भवानी ओंकार को उसके सुबह के बर्ताव के लिए माफ़ी मांगने को कहती है। लेकिन ओंकार जो अभी भी अपने अहंकार में है वह किसी भी बात के लिए माफ़ी मांगने से मना कर देता है और वहीँ बातें दुबारा दोहराने की बात करता है।
यह सुन कर भवानी अचंबित हो जाती है और ओंकार को याद दिलाती है की उनके संतरे (orange) का बिज़नेस उसके स्वर्गीय पति ने शुरू किया था और भवानी भी उनके साथ यह बिज़नेस संभालती थी जब ओंकार को बिज़नेस की समझ भी नहीं थी।
लेकिन अहंकार में चूर ओंकार को इन् बातों से कोई फरक नहीं पड़ता और वह कहता है की अगर ऐसा है तो में अपना खुद का बिज़नेस शुरू कर लूंगा। भवानी दुबारा से ओंकार को घर ना छोड़ने की बात कहती है और साथ में यह भी कहती है की अगर उसने घर छोड़ा तो उसे घर के सारे अधिकार भी छोड़ने होंगे।
तभी वहीँ खड़ा निनाद ओंकार से पूछता है की क्या वह सच में घर छोड़ देगा? ओंकार जवाब देता है की सई के वजह से हम सब की बिच दूरियाँ आयी है, इस पर भवानी कहती है की ओंकार यह सब ग़ुस्से में बोल रहा है और उसके जीवित रहने तक इस घर के टुकड़े नहीं होंगे।
वहीँ दूसरी तरफ सई ने विराट को अपना आईडिया बता दिया है और विराट आईडिया से खुश हो कर सई को कस कर गले लगा लेता है। यह सई को भी बहुत अच्छा लगता है, लेकिन फिर दोनों शर्मा जाते है। हाय ये दोनों का प्यार।
फिर सई विराट से कहती है की वह उसके लिए एक थैंक यू गिफ्ट लायी है, विराट खुश हो जाता है। विराट देखता है की सई उसके लिए अश्विनी और निनाद की शादी की फोटो लायी है। लेकिन इस बार उसने सभी के चेहरे पर विराट का चेहरा लगा दिया है।
विराट को लगता है की सई उसकी खिंचाई कर रही है और इस लिए उसने अपनी तस्वीर भी उसी फोटो में लगा दी है। तभी सई यह फोटो सभी को दिखने की बात करती है, लेकिन विराट ऐसा करने से सई को मन कर देता है।
लेकिन चुलबुली सई फोटो को ले कर सभी को दिखाने के लिए बिस्तर पर चढ़ कर भागती है, लेकिन फुर्तीला विराट सई को रोकने के लिए उसके पकड़ लेता है जिससे सई का संतुलन बिगड़ जाता है और वह गिरने ही वाली होती है की विराट उसे पक्कड़ लेता है और सई विराट की गोद में गिर जाती है - दोनों की आँखे चार होती है।
फिर सई विराट को उसे छोड़ने को कहती है, तो विराट भी सई को बिस्तर पर गिरा देता है और सई के हाथ से फोटो ले कर वहाँ से भागने ही वाला होता है, की सई विराट को भागने से रोकने के लिए उसका का हाथ पक्कड़ती है तो विराट का संतुलन भिगड जाता है और वह सई के उप्पर गिर जाता है।
एक बार फिर दोनों की आँखे चार होती है और दोनों ही एक दूसरे को इस स्तिथि में प्यार से घूर ही रहे होते है की अश्विनी वहाँ आ जाती है और दोनों को ऐसे देख कर ख़ुशी के मारे शर्मा जाती है। फिर वह ख़ास कर अपने वहाँ होने का आभास दोनों को करवाती है।
अश्विनी कमरे में आ कर पूछती है की डॉक्टर ने क्या कहा, सई बताती है की वह पहले से काफी ठीक है और जल्द ही कॉलेज जा सकती है। फिर सई के पास अश्विनी वो फोटो देखती है जिस पर हर किसी के चेहरे पर विराट का चेहरा लगा हुआ है, यह देख कर अश्विनी हस पड़ती है।
इस पर विराट अश्विनी को अपनी कोई भी बचपन की बात सई को बताने से मना करता है, सई कहती है की वह ये फोटो सभी को दिखाएगी, लेकिन तभी विराट वहाँ से वो फोटो ले कर कमरे से बहार चला जाता है।
विराट के जाते है सई अश्विनी से विराट की सारी राज़ की बात उसे बताने को कहती है और कहती है की विराट बहुत क्यूट है। यह सुनते ही अश्विनी बहुत खुश हो जाती है और सई को चिढ़ाते हुए कहती है तुम दोनों की प्यार भरी दोस्ती, इस पर सई शर्मा जाती है।
विराट फोटो देखता हुआ जा रहा होता है और सई के बारे में सोच रहा होता है, तभी वह पाखी से टकरा जाता है और पाखी पूछती है की वह इतनी रात तक क्यों जाग रहा है। पाखी पूछती है की वह हमेशा सई के कमरे में और सई उसके कमरे में क्यों पड़े रहते है।
पता नहीं यह पाखी को क्या प्रॉब्लम है, खुद क्यों अपने कमरे में नहीं रह सकती।
विराट पाखी को सई से अपनी तुलना न करने को कहता है, इस बात से चीड़ कर पाखी पूछती है की उसमें और सई में क्या अलग है। विराट भी अच्छा वाला जवाब देता है जिससे पाखी की बोलती बंद हो जाती है।
विराट कहता है की सई सिर्फ उसकी दोस्त ही नहीं बल्कि पत्नी भी है और पाखी उसके बड़े भाई की पति है तो वह सई से अपनी तुलना न करे, पाखी भी पलट कर कहती है की वह उसका पहला प्यार था।
इस पर विराट दिल छू लेने वाला जवाब देता है और कहता है की पहले प्यार का रंग तो समय के साथ ढल जाता है लेकिन सिन्दूर का रंग साथ जन्मो तक रहता है - यह सुन कर पाखी की तो हवा ही निकल जाती है।
एपिसोड समाप्त।
दोस्तों अगर आप लोगो को यह रिटन अपडेट पसंद आया हो तो प्लीज नीचे कमैंट्स में बताये।
ऐसे ही रोमांचक अपडटेस के लिए बने रहें केवल rocknroll.in पर, तुरंत अपडेट पाने के लिए आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते है।
यह भी पढ़े:
Post a Comment