ये है चाहतें 19 अप्रैल 2022 रिटन अपडेट - रेवती निकली पुलिस कमिशनर; देव की इस हालत के लिये देगी सजा
स्टारप्लस के पॉपुलर शो ये है चाहतें, बेहद रोमांचक होने जा रहा है। सीरियल में लगातार मनोरंजन का विषय बढ़ता जा रहा है।
ये है चाहतें में अब तक, प्रिशा देव के खिलाफ सबूत इकठा करने में कामयाब हो जाती है और रूद्र के कहने के बाद भी पुलिस के पास ना जाकर, रेवती को देव की सचाई बताने का फैसला लेती है।
यह भी पढ़े:
युवराज ने उगला राजीव की मौत का सच; सच्चाई जान कर रूद्र को लगा जोर का झटका
प्रीशा ने देव को बेनकाब करने का फैसला किया
रेवती निकली पुलिस कमिशनर
एनुअल डे का फंक्शन चल ही रहा होता है। देव हॉस्पिटल वालो को धोखा देकर प्रोग्राम की जगह पहुँच जाता है।
देव चालाकी से रूही को झूठ बुलवा कर छत पर बुलाता है।
सारांश अपनी परफॉरमेंस के दौरान रूही को जाते हुए देखता है और उसके बारे में सबसे पूछताछ करता है।
उधर, प्रिशा बार बार रेवती को सचाई दिखाने की कोशिश करती है पर असफल रहती है।
रेवती को प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन के लिए बुलाया जाता है। प्रिंसिपल द्वारा अनाउंसमेंट होती है, रेवती चौधरी, दिल्ली पुलिस कमिशनर, जिसे सुन कर रूद्र और प्रिशा दोनों हक्के बक्के रह जाते है।
और यह भी पढ़े -
दूसरी तरफ, सारांश पता लगा लेता है की रूही को छत पर बुलाना देव की ही चाल है। और वह देरी ना करते हुए छत की तरफ चल पड़ता है।
रूही छत पर पहुँच कर पापा को ढूंढती है। वहां देव को पाकर वह उससे भागने की कोशिश करती है।
देव चालाकी से रूही को पकड़ लेता है और उसे जाने नहीं देता।
सारांश अपनी और रूही को बचाने के लिए रोड हाथ में ले लेता है।
देव की इस हालत के लिये रेवती देगी सजा
सारांश और देव की हाथापाई होती है जहाँ पर देव कच्ची देवर की तरफ गिरता है और उसका पाँव फिसल जाता है। वह सीधा नीचे जाकर गिरता है और उसके सर से खून बहने लगता है।
क्या होगा जब रेवती को पता चलेगा की देव के साथ हुआ है बड़ा हादसा ?
क्या रूद्र और प्रिशा, सारांश और रूही को बचा पाएंगे?
इन सभी सवालो के जवाब आपको आने वाले एपिसोड में मिलेंगे। तब तक बने रहिये हमारे साथ। धन्यवाद् !
Post a Comment