गुम है किसी की प्यार में 6 मई 2022 रिटन अपडेट - विराट के बड़े फैसले ने सबको चौंका दिया | Ghum Hai Kisi Key Pyaar Mein 6th May 2022 Written Update
स्टारप्लस का लोकप्रिय धारावाहिक गुम है किसी के प्यार में के आने वाले एपिसोड्स एक बहुत ही ज़बरदस्त ड्रामा और दिलचस्प ट्विस्ट के लिए तैयार है।
विराट भवानी की इस शर्त को स्वीकार करता है कि सई चव्हाण परिवार की एक आदर्श बहू बनेगी और अपना मेडिकल करियर छोड़ देगी।
यह भी पढ़े:
सई ने अपना शादी का मंडप छोड़ा; विराट हैरान
यह सुन सई चौंक जाती है, लेकिन कोई भी प्रतिक्रिया नहीं देती, वहीँ विराट की बात सुन कर भवानी खुश हो जाती है।
विराट सई को धैर्य रखने और उन पर भरोसा करने को कहता है और समारोह का आनंद लेने के लिए भी कहता है।
बाद में सई और विराट नाम बदलने की रस्म करते हैं, जहाँ सई अपना नाम बदलकर सई विराट चव्हाण कर लेती है।
सई के लिए अपना नाम बदलेगा विराट; भवानी ने किया विरोद:-
इसी बीच विराट ने भी ऐलान कर दिया कि वह भी अपना नाम बदलेगा। विराट कहता है कि समानता दिखाने के लिए वह अपना नाम बदलकर विराट सई चव्हाण रखेगा।
सीरियल के अपडेट हमारे YouTube चैनल पर भी अवेलेबल है।
यह सुनते ही भवानी ग़ुस्सा हो जाती है और विराट के इस निर्णय का विरोध करती है और कहती है कि वह ऐसा नहीं कर सकता, क्योंकि ऐसा करना निनाद का अपमान करना होगा।
क्या विराट भवानी के खिलाफ जाकर अपना नाम बदल लेगा?
क्या सई एक आदर्श बहू बनने के लिए अपना मेडिकल करियर छोड़ देगी?
ऐसे ही मज़ेदार अपडेट्स पाने के लिए आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते है।
Post a Comment